Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में समारोह पूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया शहरी क्षेत्र अंतर्गत कमारीगोड़ा स्थित रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. समारोह का शुभारंभ शिक्षक एवं छात्रों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर किया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की ओर से शिक्षकों को गुलदस्ता एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस उपलक्ष में शिक्षकों ने सामूहिक रूप से केक भी काटा गया. कक्षा दशम के छात्रों ने महान शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला. रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी छात्रों द्वारा दी गई वह. कार्यक्रम का संचालन कक्षा दसवीं की छात्रा श्रेया परी ने की.

Advertisements

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल शांतनु कुमार दत्ता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की आदिकाल से महत्वपूर्ण भूमिका रही है. वे एक इंस्टीट्यूशन के मजबूत नींव की तरह कार्य करते हैं जिससे व्यक्तित्व ,समाज एवं राष्ट्र का विकास निहित होता है. एक शिक्षक छात्रों अंदर की प्रतिभा को विकसित कर व्यक्तित्व का विकास करते हैं. समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षक अपनी भूमिका और कर्तव्य का निर्वहन करते हैं. एक शिक्षक विपरीत से विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी अपने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव प्रयासरत रहते हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ऐसे ही महान शिक्षाविद थे. उनके आदर्श त्याग और सादगी हमारे लिए प्रेरणीय है. वे राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति रहते हुए भी अपनी सादगी को नहीं भूले, एक शिक्षक के आदर्श को जीवन भर निभाते रहे. इसके अलावा नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा के योगदान की भूमिका के बारे में भी बच्चों को बताया गया.

इस मौके पर शिक्षक सोमेन दे, देवाशीष मंडल, राजाराम भगत, सोनाली मुखर्जी, सरोजा गांगुली, नदीम बेसरा, दुआ आरीच, सलीना परवीन, बिपाशा महतो, सौरव बारीक आदि समेत तमाम शिक्षकगण मौजूद थे.

You missed