Spread the love

चाकुलिया: पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को डायन प्रथा व नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया थाना क्षेत्र के शिमदी पंचायत अंतर्गत शांतिनगर चौक में बुधवार को डायन प्रथा उन्मूलन एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी राजेश कुमार, एसआई अजीत कुमार तथा स्थानीय चौकीदारों की उपस्थिति में किया गया. इस दौरान आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे करीब 100 ग्रामीणों को डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति से दूर रहने तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अंधविश्वास का विरोध करने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

Advertisements
Advertisements

साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने गांव और समाज में भी इन विषयों पर लोगों को जागरूक करें, ताकि समाज से कुरीतियों का उन्मूलन हो सके और स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण हो.

You missed