Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: रंकणी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ पूजा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जुगीपाड़ा स्थित रंकणी मंदिर में सोमवार को रंकणी पूजा युवा कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. इस अवसर पर मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ महिला एवं युवतियों द्वारा कलश यात्रा निकाला गया. यह कलश यात्रा बाजार भ्रमण करते हुए पक्का घाट तालाब से चल भर मंदिर पहुंची और कलश का स्थापना की गई. इस अवसर पर पुजारी प्रसन्न पति ने विधि विधान के साथ नवमी पूजा अर्चना संपन्न कराई. इस दौरान संध्या आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई. वहीं दूसरे दिन 16 सितंबर मंगलवार को दशमी पूजा के बाद दोपहर में महाप्रसाद वितरण, खेलकूद प्रतियोगिता, संध्या आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष समीर नाथ, उपाध्यक्ष गोविंद गोराई, सचिव संजीव दास, सह सचिव मंतोष सीट, कोषाध्यक्ष बलराम दास, गोपाल दास, रोहित पति, असित नाथ, कार्तिक दास, महादेव नाथ, बिष्णु दास, अनूप नाथ, प्रभु शीट, शुभ नाथ आदि उपस्थित थे.

Advertisements