Advertisements
Spread the love

पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया नि:शुल्क कोचिंग सह पुस्तकालय का उद्घाटन

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन 

जमशेदपुर/पोटका : पोटका के जानमडीह पंचायत में रविवार को जायरा उंबुल नि:शुल्क कोचिंग सह पुस्तकालय का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया कालिपदो सरदार, पंचायत समिति सदस्य रघुनाथ सरदार, ग्राम प्रधान बुगनु सरदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

इस पहल के तहत गांव के स्नातक पास युवा बच्चों को कक्षा 1 से 11 तक नि:शुल्क पढ़ाएँगे। साथ ही शिक्षित बेरोजगार युवा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षा केवल किताब पढ़ने का काम नहीं है, बल्कि यह हमें अच्छा इंसान बनाती है। शिक्षा से समाज में विकास होता है और अज्ञानता दूर होती है। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र में शिक्षा को नई दिशा देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यहाँ बेंच-डेस्क और कंप्यूटर की व्यवस्था कराई जाएगी। लाइब्रेरी संचालन के लिए वे अपने वेतन से हर महीने ₹10,000 देंगे।

कार्यक्रम में दिनेश चंद्र सरदार, मधु सरदार, बिहारी लाल सरदार, मंगला सरदार, जीतेन सरदार, मनोरंजन सरदार, कमल सरदार, सबिलाल सरदार, राजेन सरदार, राजू सरदार, बिजन सरदार समेत कई लोग मौजूद रहे।

You missed