
चाकुलिया: गूंज महोत्सव के तीसरे दिन आयोजित मैराथन दौड़ में विजेता प्रतिभागियों का किया गया पुरस्कृत
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित 21 वें नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड के शांतिनगर से डाक बंगला परिसर तक मैराथन दौड़ आयोजित हुई. इस अवसर पर पर विधायक समीर कुमार मोहंती को माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक समीर कुमार मोहंती ने सीटी बजाकर और थाना प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ में शामिल धावकों को रवाना किया. इस मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुल 135 धावकों ने भाग लिया. इस मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर अर्जून टूडू नागाडीह जमशेदपुर, दूसरे स्थान पर बबलु टुडू नागाडीह जमशेदपुर और तीसरे स्थान पर प्रदीप महतो खड़गपुर ने बाजी मारी. इस दौरान विजेता हुए प्रतिभागियों को विधायक समीर मोहंती एवं थाना प्रभारी संतोष कुमार ने मोमेंटो, सर्टिफिकेट और नगद राशि देकर पुरस्कृत किया. साथ ही विधायक समीर मोहंती ने नंगे पांव दौड़ रहे दो प्रतिभागी मातांग हेंब्रम ओर बीजू मुर्मू को जूता देकर पुरस्कृत किया. इसके अलावा महिला एवं पुरुष के लिए तीरंदाजी प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.


इस मौके पर प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष साहेब राम मांडी, मुखिया शिव चरण हांसदा, बैद्यनाथ महाली, प्रणव बेरा, संतोष मंडल, बबलू मुर्मू, राहुल महतो, बिक्रम बारीक, कृष्ण चंद्र महतो, अक्षय नायक, सोनाराम मांडी, जगन्नाथ बेरा, सुकांत नायक, शुभम दास, हिमांशु दास आदि उपस्थित थे.

