Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: दिघी में दो मोटरसाइकिल का हुआ जोरदार टक्कर, झामुमो कार्यकर्ताओं ने गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवार को पहुंचाया अस्पताल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया माटीहाना मुख्य सड़क के दिघी गांव के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिल के टक्कर से चिंगड़ा गांव निवासी नसीम खान (27) और भादुआ गांव निवासी हेमंत महतो (40) गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisements

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार नसीम खान अपनी यामाहा मोटरसाइकिल से चाकुलिया आया था और बाजार कर वापस अपने घर जा रहा था. इस दौरान दिघी गांव के पास उसने चाकुलिया जा रहे हेमंत महतो के मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई. इससे नसीम खान और हेमंत महतो सड़क पर गिर गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया. इस सूचना। पाकर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हांसदा, सचिव बलराम महतो, सह सचिव निर्मल महतो, कृति सुंदर महतो, राहुल महतो ने ग्रामीणों के मदद से दोनों घायलों को बहरागोड़ा से चाकुलिया आ रहे पिकअप वैन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉ सुषमा किरण नाग ने दोनों घायलों का उपचार किया ओर दोनों घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसके बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झारग्राम रेफर कर दिया.

इसकी सूचना पाकर एसआई सुकलाल हांसदा अस्पताल पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली.