Spread the love

चाकुलिया: नामोंपाड़ा में लगा घंटों जाम, इलाज के अभाव से 35 वर्षीय युवक की गई जान

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया शिशाखून मुख्य सड़क के नामोंपाड़ा में घंटों से लगे जाम में फंस जाने से जोड़ाम गांव निवासी युवक श्यामा पद नायक (35) की मौत हो गई. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार श्यामा पद नायक को बीती रात छाती में दर्द हो रहा था. जिसके बाद सुबह वो उल्टी भी किया ओर अपनी मां परमिला नायक से घबराहट लगने की बात कही. आनन फानन में उसकी मां परमिला नायक अपने बेटे को टेंपू के सहारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ला रही थी. इस दरमियान नामोंपाड़ा में लगे जाम में घंटों फंस गई. घंटों तक टेंपू जाम में फंसी रही ओर श्यामा पद नायक की हालत लगातार बिगड़ती गई. घंटों जाम में फंसे रहने के कारण समय पर चिकित्सा नहीं हो पाया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. इस दौरान लगभग एक घंटे के बाद जाम से निकलकर मरीज अस्पताल पहुंचा. जहां डॉ सुषमा किरण नाग ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisements
Advertisements

मृतक की मां परमिला नायक का रो रो कर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि उसकी पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी है. बेटा मजदूरी का काम कर घर चलाता है. उन्होंने बताया कि बेटे के जाने के बाद घर में कमाने वाला अब कोई नहीं है.

You missed