Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: पारिवारिक विवाद में दो महिला और एक पुरूष घायल, खोसला सुखाने के दौरान हुई झड़प

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया थाना क्षेत्र के बेंद गांव में पारिवारिक विवाद में दो महिला और एक पुरूष घायल हो गया. इस दौरान घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां डॉ स्वाती कुमारी ने घायलों का इलाज किया. घटना की सूचना पाकर एसआई कवींद्र पोद्दार, समाजसेवी टुलू साव सीएचसी पहुंचे.

Advertisements

घटना के संबंध में घायल महिला बीना मंडल ने कहा कि सड़क पर खोसला सुखा रही थी. इसी बीच उसका चाचा ससुर आकर अपने पैरों से खोसला को बिखेर दिया, तभी इसका विरोध करने पर चाचा ससुर समेत उसके घर वालों ने मुझकर हमला कर दिया. इस दौरान 70 वर्षीय सास अंजू मंडल और गुंगे पति संजय मंडल के उपर लात घूँसों और चप्पल से पिटाई कर दिया. घटना से बुजुर्ग महिला अंजू के सीने में अंदरूनी चोट आई है. वही संजय के उंगली और बीना के हाथ में चोट लगी है.

You missed