Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के प्रखंड कमिटी का हुआ गठन, रवि डे बने प्रखंड अध्यक्ष

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में बहरागोड़ा प्रखंड के ग्राम प्रधानों का एक बैठक शासन ग्राम के ग्राम प्रधान अर्धेंदु प्रहराज के अध्यक्षता में हुई. यह बैठक पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण बारिक के पहल पर संघ का विस्तार किया गया एवं उपस्थिति में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ बहरागोड़ा प्रखंड कमिटी की गठन किया गया. प्रखंड कमिटी में सर्वसम्मति से बहरागोड़ा के ग्राम प्रधान हर प्रसाद डे उर्फ रवि डे को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया.

इसके अलावा वनकाटिया के ग्राम प्रधान गणेश हांसदा एवं करोलिया के ग्राम प्रधान कमल सिंह को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष, बहुलिया के ग्राम प्रधान चितरंजन देहुरी को सचिव, मालकुंदा के ग्राम प्रधान देवाशीष कुईला को सह-सचिव एवं भवतारण बट्टवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. बैठक में ग्राम सभा सशक्तिकरण एवं पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सूचारू संचालन हेतु विस्तृत चर्चा किया गया. संगठन को पंचायत स्तर में मजबूत करने पर बल दिया गया. नवगठित कमिटी के सदस्यों को पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के नियम एवं शर्तो पर शपथ ग्रहण कराया गया. इस मौके पर पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के उपाध्यक्ष गोप बन्धु मिश्रा, लक्ष्मण सोरेन एवं गिरीश महतो, सुनील भूनिया, सूजित भद्र, दिवाकर दलाई, अमृत प्रधान, बंकिम डे,सच्चीदानंद भूईं, सूजित पाल, सूजित सोम आदि उपस्थित थे.

You missed