Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नगर पंचायत कार्यालय में वोट महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

(विश्वकर्मा सिंह) लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कार्यालय में विभिन्न गतिविधियो द्वारा वोट महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी क्रम में मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत के पदाधिकारी, कर्मियों तथा एसएचजी ग्रुप द्वारा जुलूस, शपथ ग्रहण ओर मानव श्रृंखला करवाया गया. इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार, नगर प्रबंधक प्रभात मिंज,  नगर मिशन प्रबंधक तमाल महाकुड़, रेणुका महतो एवं अन्य लोग शामिल थे.

Advertisements

You missed