Advertisements

चाकुलिया: नगर पंचायत क्षेत्र में मरम्मत कार्य को लेकर सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पानी बंद रहेगा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में आगामी सोमवार 23 जून को शहरी जलापूर्ति सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी. इस अवधि में नया बाजार में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा. इस अंतराल में सोमवार को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक पंप हाउस संख्या 1 ओर 2 बंद रहेगा. इसकी जानकारी नगर पंचायत प्रशासक चंदन कुमार द्वारा पत्र के माध्यम से सूचित की गई है.
Advertisements


