
चाकुलिया: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित हुआ स्वागत सह सम्मान समारोह
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित नव नियुक्त सहायक आचार्य का स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में किया गया. सर्वप्रथम नवनियुक्त सहायक आचार्य का स्वागत माला पहनाकर और उपहार देकर किया गया. प्रखंड अध्यक्ष मनिंद्र नाथ टुडू की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शिव शंकर पोलाई और विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र महतो शामिल थे. इस दौरान जिला अध्यक्ष शिव शंकर पोलाई ने शिक्षकों से संबंधित समस्याओं के बारे में, उसके निराकरण के बारे में, संघ के महत्व के बारे में अपनी बातें रखीं. वहीं प्राचार्य सुभाष चंद्र महतो ने भी अपने अमूल्य विचार इस कार्यक्रम में रखें. सहायक शिक्षक युधिष्ठिर प्रसाद ने अपने संबोधन में संघ के महत्व, शिक्षा में शिक्षक की भूमिका, बच्चों के भविष्य निर्माण पर अपने विचार रखें. वहीं कार्यक्रम में सहायक शिक्षक रंटु दास ने अपने संबोधन के साथ-साथ एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल गीत गाकर सभी शिक्षकों का मन मोह लिया. इस कार्यक्रम में नवनियुक्त सहायक आचार्य गोपाल मिश्रा एवं स्वप्न महतो ने अपने विचार रखें. मंच संचालन चाकुलिया प्रखंड सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया. इस कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त कुल 42 शिक्षक शिक्षिका उपस्थित होकर आज के इस स्वागत सह सम्मान समारोह के साक्षी बने. इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सहायक शिक्षक सुनील कुमार बेरा, शक्ति पद बारीक, धीरेंद्र नाथ बास्के, माधव चंद्र मुर्मू, कृष्ण पद महतो, मृणाल कर, सुकुमार राउत, परितोष सीट, अशोक कुमार महतो, कौशिक महतो एवं संदीप कुमार बेरा की अहम भूमिका रही.


