
चामू बेक बने झामुमो नामकुम प्रखंड अध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर
Arjun Kumar Pramanik…….✍️

नामकुम (रांची) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में श्री चामू बेक की नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस नई जिम्मेदारी पर आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति, रांची (झारखंड) की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समिति ने विश्वास जताया कि चामू बेक के नेतृत्व में प्रखंड की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और संगठन को नई दिशा मिलेगी।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा, सचिव नन्हें कच्छप, सक्रिय सदस्य अमर कुमार महतो, सुनील लकड़ा, बुधराम स्वांशी, सुरेश महतो, मंगल मुंडा, माइकल लकड़ा, ग्राम प्रधान सुनील लकड़ा, लक्ष्मण लकड़ा, शंकर तांती, सुरेश कच्छप सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने कहा कि चामू बेक एक कर्मठ एवं मिलनसार नेता हैं, जिनकी जनसेवा भावना और सामाजिक जुड़ाव प्रखंड के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उनकी नियुक्ति से स्थानीय जनता में नई उम्मीदें जगी हैं और क्षेत्र में राजनीतिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

