Advertisements
Spread the love
चाण्डिल ( कल्याण पात्रा ) राजस्थान खाटू धाम से श्री श्याम आराधना ज्योति यात्रा विभिन्न शहरों के भ्रमण कर रविवार को चांडिल पहुंचा । श्री श्याम कला भवन चांडिल के अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में श्याम भक्त के साथ श्री श्याम मंदिर में बाबा के आराधना ज्योति रथ का गाजे बाजे के साथ फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ईचागढ विधायक सविता महतो एवं केन्द्रीय सदस्य पप्पु वर्मा ने भी
विराजमान बाबा श्याम के स्वरूप को माला पहनाकर अभिनंदन किया । अखंड ज्योति का दर्शन एवं पूजन किया, पुजारी सुभाष वर्मा के द्वारा श्री श्याम आराधना अखंड ज्योति का पूजा अर्चना किया गया एवं सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया इसके पूर्व चांडिल बाजार में रथ आगमन को लेकर मन्दिर परिसर सहित आसपास में श्याम ध्वजा लगाया गया । सभी भक्तगण उत्साह से झूमते नाचते हुए बाबा श्याम का जयजयकार कर रहे थे कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव साव, परमानंद पसारी, प्रभु दयाल बगड़िया, दुर्गा चौधरी, अनिल पसारी, रविशर्मा, राकेश जयसवाल, भोलानाथ जालान ,अमित केजरीवाल, मोंटी चौधरी, हरीश सुल्तानिया , मयंक रूंगटा, सहित काफी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे ।

You missed