Advertisements
Spread the love

चांडिल के भादूडीह में “जन सेवा ही लक्ष्य” ने आयोजित की बुद्धिजीवी एवं शिक्षक सम्मान समारोह…

क्षेत्र के चंहुमुखी विकास के लिए सभी बुद्धिजीवी एवं शिक्षकगण हरेलाल महतो को आशीर्वाद दें : डोमन सिंह मुंडा

चांडिल (कल्याण ) । प्रखंड के भादूडीह में सोमवार को “जन सेवा ही लक्ष्य” की ओर से बुद्धिजीवी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में चांडिल अनुमंडल समेत अन्य क्षेत्रों के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग तथा सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों के शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल हुए। इस अवसर पर “जन सेवा ही लक्ष्य” के संस्थापक हरेलाल महतो ने सभी बुद्धिजीवियों एवं शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं आजसू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा शामिल थे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ मुकुंद मेहता ने समारोह में भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए डोमन सिंह मुंडा ने कहा कि यदि कोई विद्यार्थी जीवन में सफल होना चाहते हैं तो एक गुरु का मार्गदर्शन अति आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि यदि वह प्रशासनिक अधिकारी बने थे तो उसके पीछे भी उनके गुरुओं का अहम योगदान रहा है। डोमन सिंह मुंडा ने कहा कि वह ईचागढ़ विधानसभा के अलग अलग प्रखंड में बतौर प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में कार्य किया है।

इसके अलावा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उनका ससुराल है, इसलिए हम चाहते हैं कि ईचागढ़ जैसे पिछड़े क्षेत्र का विकास हो। डोमन सिंह मुंडा ने कहा कि वर्तमान समय में समाजसेवी हरेलाल महतो काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं, हरेलाल महतो संघर्ष करते हुए लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चंहुमुखी विकास के लिए सभी बुद्धिजीवी एवं शिक्षकगण हरेलाल महतो को आशीर्वाद प्रदान करें।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए रांची यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ मुकुंद मेहता ने कहा कि बुद्धिजीवी और शिक्षक हमेशा समाज को शिक्षित बनाने की दिशा में कार्य करते हैं। ऐसे में जो लोग बुद्धिजीवियों और शिक्षकों को सम्मान देते हैं, वैसे लोगों को सदैव हमारा आशीर्वाद मिलता है। मुकुंद मेहता ने कहा कि हरेलाल महतो ने समाज को नई दिशा देने का ऐतिहासिक पहल किया है जो सराहनीय है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ गुरुपद राजवार ने कहा कि शिक्षकों को सम्मान मिलना चाहिए और जब कोई समाजसेवी स्वयं सामने आकर हम शिक्षकों को सम्मानित करते हैं तो काफी अच्छा लगता है। उन्होंने आयोजनकर्ता हरेलाल महतो को अपनी शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरेलाल महतो ने कहा कि निजी स्तर जितना संभव हो रहा है जनता की सेवा कर रहे हैं। गुरुजनों और बुद्धिजीवियों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से मानसिक शक्ति मिलती हैं, समाजसेवा की प्रेरणा मिलती हैं। हरेलाल महतो ने कहा बुद्धिजीवियों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र को नंबर वन बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अबतक जितने भी जनप्रतिनिधि बने हैं, ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य नहीं किया है। क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था का घोर अभाव है।

एकमात्र सिंहभूम कॉलेज ही इस क्षेत्र का डिग्री कॉलेज है, जहां विद्यार्थियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। हरेलाल महतो ने कहा अब से वे क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुद्धिजीवियों एवं शिक्षकों के साथ समस्याओं पर चर्चा करेंगे और उनका मार्गदर्शन लेकर ही कार्य करेंगे।

इस अवसर पर सिंहभूम कॉलेज के प्राचार्य सरोज कुमार कैवर्त, शहीद धनंजय महतो की पत्नी बारी देवी, योगेंद्र नाथ महतो, बैद्यनाथ महतो, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, प्रोफेसर प्रल्हाद महतो, डॉ इंद्रजीत गोराई, डॉ अफरोज, डॉ एके सिंह, गौरी लायक, कुणाल दास, भीष्मदेव सिंह मुंडा, बासुदेव प्रमाणिक, अमला मुर्मू, दुर्योधन गोप, अरुण महतो, गोपेश महतो, दिगंबर सिंह, तुलसी महतो आदि मौजूद थे।

You missed