Spread the love

हॉकी प्रतियोगिता में विजय होकर बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र के लोगों का मान, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत…

चांडिल:परमेश्वर साव

चांडिल: विश्व आदिवासी दिवस पर सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में विभिन्न प्रकार के खेलकुद प्रतियोगिता का अयोजन खेलकुद एवं युवा कार्य निदेशालय की ओर से किया गया था। खेलकुद प्रतियोगिता के तहत चांडिल अनुमण्डल के कुकड़ू प्रखण्ड की बालिका टीम हॉकी में अपने प्रतिद्वंदी टीम को पराजित कर विजय होने का गौरव हासिल किया। जिसके तहत हॉकी में चैंपियन हुए टीम को इक्कीस हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया।

कुकड़ू प्रखण्ड के बालिका टीम द्वारा सरायकेला के बिरसा स्टेडियम हॉकी प्रतियोगिता में विजय पारी खेले जाने पर लोगों उत्साह का माहोल है। इस प्रतियोगिता में विजय हासिल करने वाले सभी बेटियों को सब्बासी दे रहें हैं और अपने आपको गौरवन्मित महसूस कर रहे हैं।

चैंपियन बनकर वापस लौटने के क्रम में क्षेत्र के लोगों ने तिरुलडीह रेलवे स्टेशन पर विजय हुए खिलाड़ियों का स्वागत गर्मजोशी से किया। क्षेत्र के आम व खास लोगों द्वारा बेटियों का भारी उत्साह के साथ लड्डू खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। सभी ने बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य का आशिर्वाद और शुभकामनाएं भी दिया।

विजेता टीम की स्वागत करने के लिए राजकीयकृत मध्य विद्यालय कूदा के प्रधानाध्यापक लक्ष्मण महतो, शिक्षक रविंद्रनाथ मछुआ, शिक्षक खेलराम बेदिया, कोच सुनीता बारला, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष शमीम अंसारी समेत कई गणमान्य शामिल थे।

Advertisements

You missed