Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन; जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे लोग, प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उपायुक्त ने दिए निर्देश…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने जिला के दूर-दराज से आए आम लोगों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमीन मापी, केसीसी ऋण माफ़ी, पेंशन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित मामले, स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित मामले समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

उक्त मामले से संबंधित प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को हस्तांतरित करते हुए मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर सूचित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनकल्याणकारी योजना से संबंधित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

जनता दरबार में उपायुक्त के साथ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय उपस्थित रहें।