Spread the love

चांडिल डैम : चांडिल बांध विस्थापित मत्स्य जीवी स्वावलंबी समिति की हुई वार्षिक बैठक…

रिपोर्ट : रंजीत 

Advertisements
Advertisements

चांडिल डेम नौका विहार परिसर में आज शाम 5 बजे चांडिल बांध विस्थापित मत्स्य जीवी स्वावलंबी सहकारी समिति का वार्षिक आमसभा संपन्न हुआ।

जिसमें एक वर्ष के लेखा जोखा एवं विभिन्न समस्याओं की समाधान के लिए चर्चा हुई। चर्चा में चांडिल डेम को पर्यटक स्थल के रूप में पूर्ण विकसित करने की मांग रखा गया। चांडिल डैम की तरह विरान पड़ा दुलमी घाट, पातकुम घाट, लावा घाट को विकसित कर स्थानीय लोगो को रोजगार से जोड़ने का प्रयास की बात कही गई।

मौके पर नारायण गोप, श्यामल मार्डि, किरण हेंब्रम बासुदेव आदित्य देव, भजन गोप, सनातन मार्डि, कालू अंसारी, ईश्वर गोप के अलावे भारी संख्या में समिति के सदस्यों मुख्य रूप से मौजूद थे।

You missed