Spread the love

चांडिल के धातकीडीह में 6 एवं 7 अक्टूबर को एचएलएम ट्रॉफी सीजन – 3 का भव्य आयोजन, पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य से सम्मानित नेशनल आर्चरी कोच पूर्णिमा महतो करेंगी 6 अक्टूबर को एचएलएम ट्रॉफी का उद्घाटन…

 

चांडिल: कल्याण पात्रा 

Advertisements
Advertisements

आगामी 6 एवं 7 अक्टूबर को चांडिल प्रखंड अंतर्गत धातकीडीह में विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता एच एल एम ट्रॉफी सीजन – 3 का आयोजन किया गया है। जन सेवा ही लक्ष्य के संस्थापक सह समाजसेवी हरेलाल महतो के जन्मदिन के अवसर पर यह भव्य आयोजन किया जाता है। 6 अक्टूबर को धातकीडीह फुटबॉल मैदान में समाजसेवी हरेलाल महतो का जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके बाद दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।

पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य से सम्मानित नेशनल आर्चरी कोच पूर्णिमा महतो फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी। उनके साथ विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में डायन कुप्रथा के खिलाफ संघर्ष करने वाली पद्मश्री छूटनी महतो भी शामिल होंगी। प्रतियोगिता के प्रथम दिन शाम को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रसिद्ध स्थानीय गायक कुंदन कुमार गोप की टीम द्वारा मानभूम गीत तथा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। गायक कुंदन कुमार गोप के साथ गायिका कनिका कर्मकार, मानभूम कलाकार शैलेंद्र व रितु मेहता मुख्य रूप से प्रस्तुति देंगे।

दो दिवसीय एच एल एम ट्रॉफी में कुल 16 टीम भाग लेंगे। 6 अक्टूबर को 8 टीमों के बीच मुकाबला होगा और 7 अक्टूबर को शेष 8 टीम का मैच होगा। विजेता टीम को जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से दो लाख ( 200000), उपविजेता को डेढ़ लाख (1,50, 000) की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले टीम को एक – एक लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, बेस्ट खिलाड़ी तथा बेस्ट गोलकीपर को साइकिल दी जाएगी।

7 अक्टूबर को एच एल एम ट्रॉफी का समापन समारोह होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे। इसके अलावा विशिष्ट तथा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो आदि शामिल होंगे।

इन्हीं अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। 7 अक्टूबर को फुटबॉल मैदान पर ही रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। ब्रम्हानंद हृदयालय ब्लड बैंक, तमोलिया के सौजन्य से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। रक्तदाताओं को जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।