Advertisements

ईचागढ़ बढ़ा विकास कि और विधायक सविता महतो के प्रयास से चांडिल प्रखंड के पांच सड़को को मिला प्रशासनिक स्वीकृति…
चांडिल (विद्युत महतो)
ईचागढ़ विधायक सविता महतो के प्रयास से चांडिल प्रखंड के पांच महत्वपूर्ण सड़को का निर्माण कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। जिसमें पानला से टुरु तक पथ का सुदृढ़ीकरण, चिलगु से काटझोर तक पथ का सुदृढ़ीकरण,एन एच 33 नारगाडीह से बानसा मोड़ भाया चालकबेड़ा तक पथ सुदृढ़ीकरण, एनएच 33 से खुंटी ग्राम में पथ का सुदृढ़ीकरण व चौका कांड्रा पथ से तुलग्राम पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।
वही ईचागढ़ के जनताओ ने विभिन्न सड़कों को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक सविता महतो का आभार जताया है। उक्त बात कि जानकारी केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दी।
