Spread the love

ईचागढ़ विधानसभा में ऐतिहासिक रूप से आजसू ने मनाया स्थापना दिवस…

ईचागढ़ के जनता की सेवा और राजनीतिक नेतृत्व तैयार करना हमारा दायित्व : हरेलाल महतो

 

चांडिल (विद्युत महतो) गुरुवार को आजसू ने इस बार ऐतिहासिक रूप से स्थापना दिवस मनाया, जिसकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि एक साथ ईचागढ़ विधानसभा के चारों प्रखंड में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर आजसू ने मिशन 2024 की शंखनाद कर दी।

इस मौके पर आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के जनता की सेवा करना तथा राजनीतिक नेतृत्व तैयार करना मेरा दायित्व है। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ मेरा जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों है। यहां के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा, पर्यावरण संरक्षण और राजनीतिक नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हरेलाल महतो ने कहा आजसू के स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। स्वस्थ समाज, शिक्षित समाज, पर्यावरण संरक्षण और राजनीतिक नेतृत्व विकास का संकल्प लिया गया और इसी आधार पर कार्यक्रम किए गए।

स्थापना दिवस के अवसर पर चांडिल प्रखंड के चिलगु स्थित पार्टी कार्यालय में मेगा स्वास्थ्य शिविर तथा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर आजसू नेताओं तथा कार्यकर्ताओं सर्वप्रथम आजसू संस्थापक शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य शिविर में 563 मरीजों का स्वास्थ्य जांच हुआ तथा मरीजों को दवा वितरण किया गया। वहीं, 76 लोगों का नेत्र जांच हुआ। जबकि, रक्तदान शिविर में 69 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन महतो, सत्यनारायण महतो, जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, लक्ष्मीकांत महतो, माधव सिंह मुंडा, दिलीप प्रमाणिक, नंदन कुंज पात्र, सुसेन महतो, बृहस्पति महतो, रामप्रसाद महतो, शंकर मंडल, रुम्पा मंडल, कालू अंसारी, भूषण महतो पीयूष दत्ता, सौभिक हालदार आदि मौजूद थे।

स्थापना दिवस के अवसर पर नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित पार्टी कार्यालय में एच एल एम निशुल्क कोचिंग क्लास का शुभारंभ हुआ। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कोचिंग क्लास का शुभारंभ किया। इस मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ आजसू नेताओं ने शिक्षित समाज निर्माण करने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, ग्रामप्रधान बैद्यनाथ महतो, भगीरथ दास, अमूल्य महतो, दिगम्बर सिंह, दुर्योधन गोप, सुलोचना प्रमाणिक, रमापति महतो, आलोक कुमार, महेश्वर कुमार, बादल महतो, अंजय महतो आदि मौजूद थे।

पर्यावरण संरक्षण उद्देश्य से आजसू पार्टी की ओर से कुकडू प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित शहीद अजित महतो – धनंजय महतो के स्मृति में दो पौधरोपण किया गया। केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद अजित – धनंजय महतो को माल्यार्पण किया। वहीं, हरेलाल महतो ने शहीद के प्रतिमा के समक्ष दो छायादार पौधा लगाया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, सुनील महतो, गोरा चांद सिंह मुंडा, बादल महतो, बिष्णु महतो, धनंजय कुमार, रामभजन कुमार, निवास महतो, गौरांग महतो, महेंद्र महतो आदि मौजूद थे।

उधर, ईचागढ़ प्रखंड के पिलीद गांव से हर घर आजसू का झंडा लगाने का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ पिलीद गांव का भ्रमण किया और घर – घर आजसू का झंडा फहराया। इस अवसर पर पिलीद गांव में संकल्प सभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए हरेलाल महतो ने कहा कि 35 साल से स्थानीय नेतृत्व को अवसर नहीं मिला है,

जिसके कारण ईचागढ़ विधानसभा एक पिछड़े क्षेत्र की गिनती में आया है। वर्तमान समय में क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो रहा है जो कि दुर्भाग्य की बात है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, गुरुपद सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो, दुर्योधन गोप, योगेंद्र महतो, गुरुचरण महतो, शिवचरण महतो, निर्मल गोराई, तपन उरांव, दामोदर सिंह मुंडा, तुलसी महतो, मनोरंजन ठाकुर, भगत सिंह मुंडा, दिलीप दास, श्रीकांत महतो, अनाथ महतो, अजित प्रमाणिक, देबू गोराई,जीतू राम महतो आदि मौजूद थे।

Advertisements

You missed