Advertisements
Spread the love

मोदी के 9वर्ष के कार्यकाल में सुविधाजनक योजना आम जनों के घर तक पहुंची है : रामसाय मुंडा

अनगड़ा  Arjun  kumar । एक महीने से प्रतेक दिन भाजपा जनसंपर्क अभियान तहत मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर पहुंचा रहें हैं, भाजपा नेता जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा अनगड़ा प्रखंड के साल्हन, सिमलिया, बेरवाड़ी, लालगढ़, सिमर टोली गांवो में अभियान चलाया,

बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता मोदी सरकार के कार्यकाल से बहुत खुश हैं और 2024 मे फिर से आएंगे। जन संपर्क में मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, जिला ओबीसी मोर्चा नरेश साहू, महामंत्री सुनील महतो, सुरेश महतो, बसंत चौधरी, तीर्थराज चौधरी, रामपद चौधरी, सहित अन्य शामिल रहें ।