Spread the love

27वां श्री श्याम जन्मोत्सव की कोल्हान स्तर प्रचार प्रसार जोरों पर…

चांडिल:कल्याण पात्रा

Advertisements
Advertisements

श्री श्याम कला भवन चांडिल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 27वां श्री श्याम जन्मोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है। जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर प्रचार वाहन के माध्यम से प्रचार-प्रसार जोर शोर से किया जा रहा है ।श्री श्याम कला भवन का प्रचार वाहन प्रतिदिन टाटा,गालूडीह,घाटशिला,मुसाबनी,रघुनाथपूर, बलरामपुर, पुरुलिया सहित आसपास के शहरों पर पहुंच कर जन्मोत्सव कार्यक्रम का प्रचार- प्रसार कर रहे हैं।

कला भवन के सह संयोजक दुर्गा चौधरी ने बताया की श्री श्याम महोत्सव की तयारी को लेकर सभी सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे। आयोजन स्थल पर पंडाल बनाने का काम चल रहा है इस वर्ष बाबा श्याम का 27वां जन्म महोत्सव कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

You missed