Advertisements
Spread the love

बीती रात कपाली के धरणीगोड़ा गांव में एक साथ तीन घरों में

हुई लाखों की चोरी…

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत तामुलिया पंचायत के धरनीगोडा में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन घरों में हाथ साफ करके लैपटॉप समेत जेवरात की चोरी कर फरार हो गया।

Advertisements

तामुलिया पंचायत के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मनोरंजन महतो के घर से लैपटॉप मक्खन महतो और चंदू कुमार के घर से सोना चांदी की चोरी हुई है। तीनों घरों के समान मिलाकर लगभग ढाई लाख रुपए तक के सामान की चोरी हुई है इसकी जानकारी कपाली पुलिस को दे दी गई है। कपाली पुलिस घटना स्थल पहुंच कर गहनता से मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त से सख्त करवाई की जायेगी।

You missed