Advertisements
Spread the love

मारवाड़ी युवा मंच चांडिल नगर शाखा के द्वारा महिला और पुरूष के बीच सैकड़ों शिकोरा का वितरण किया…

चांडिल – (सुदेश कुमार) जीव दया पशु कल्याण कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी युवा मंच चांडिल नगर शाखा के तत्वावधान मे शिकोरा का वितरण किया गया जिसमें काफी संख्या मे महिलाऐ शामिल हुई ,शिकोरा लेकर सभी महिलाओ ने अपने अपने घरों के छत पर पानी भर कर रखने का संकल्प लिया,

Advertisements

युवा मंच के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा की अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम जीव दया एवं पशु कल्याण के अन्तर्गत सालों भर कार्यक्रम चलता है जिसमें गउ सेवा,पक्षीयो के लिए जल अमृत धारा,पक्षीयो के लिए दाना पानी देकर भोजन की व्यवस्था करना,पशुओ की सुरक्षा सहित कई अन्य कार्यक्रम शामिल है , श्री चौधरी नें सभी से अपील करते हुए कहा की सभी लोग अपने अपने घर के बाहर एवं अपने घर के छत पर पानी अवश्य रखे जिससे पशु पक्षीयो को इस गर्मी से राहत मिल सके,

मौके पर निकिता जालान, बिकास रूंगटा,गौरव बगडिया, श्याम कला भवन के सह संयोजक दुर्गा चौधरी रोहित चौधरी, अश्विनी शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद संगठन मंत्री मिथिलेश महतो, एकल विद्यालय की रेखा महतो, लाल बाबु, सहित काफी संख्या मे महिला पुरुष उपस्थित थे