Spread the love

विधायक सविता महतो ने कपाली सहित चारो प्रखंड में किया मंईया सम्मान योजना का शुभारंभ…

चांडिल : कल्याण पात्रा

Advertisements
Advertisements

झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से 3 अगस्त से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुभारंभ हुई है। इसको लेकर राज्य के सभी पंचायत भवन में शिविर लगाया जा रहा है। वही कपाली नगर परिषद सह ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में विधायक सविता महतो शामिल होकर विधिवत रूप से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ किया।

इस क्रम में विधायक ने कपाली नगर परिषद, चांडिल प्रखंड के चांडिल पंचायत भवन, नीमडीह प्रखंड के आदारडीह व झीमड़ी पंचायत भवन, कुकड़ू प्रखंड के पारगामा, सिरुम व कुकड़ू पंचायत भवन तथा ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा पंचायत भवन में शामिल हुए। इस क्रम में विधायक सविता महतो ने महिलाओं से बातचीत कर उन्हें सरकार के महत्वपूर्ण योजना के लाभ लेने का अपील किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा 21 से 49 वर्ष तक की महिलाओं को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से आच्छादित करने का संकल्प हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया है। उन्होंने कहा योजना का फॉर्म आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध है।

मौक़े पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, झामुमो कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, कृष्णा किशोर महतो, हरिदास महतो, नीताई उरांव, युधिष्ठिर मांझी, नवकिशोर हांसदा, निरंजन महतो, कृतिवास महतो, राहुल वर्मा, मो नौशाद, मो अरशद आदि उपस्थिति थे।

Advertisements

You missed