Advertisements
Spread the love

चाकुलिया से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, 108 किलोमीटर पैदल चलकर करेंगे जलाभिषेक

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया क्षेत्र से कांवरियों का जत्था शनिवार को बाबाधाम के लिए रवाना हुआ. इस अवसर पर नागा बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शिव भक्त बोलबम का नारा लगाते हुए देवघर के लिए प्रस्थान किया. इस दौरान युवा कांवरिया संघ द्वारा गंजेड़ी बम का जत्था पवित्र माह श्रावण में देवघर बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक को लेकर सभी काँवरिया रवाना हुए. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि के रूप में राकेश मोहंती और सुभदिप दास नागा बाबा मंदिर पहुंचकर बोलबम के लिए कावरियों का जत्था के रवाना किया. श्रद्धालु भगवा भेष भूषा में बोल बम के नारे लगाते प्रस्थान किये. सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज स्थित गंगा से जल उठाएंगे और बाबा के मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे. वहीं देवघर के बाबाधाम में जलाभिषेक करने के बाद उसी दिन बाबा बासुकीनाथ शिवालय में जलाभिषेक करेंगे. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राकेश मोहंती ने कहा कि पवित्र सावन माह शुरू होते ही बाबा का बुलावा आ जाता है. सभी भक्त साथी खुद ब खुद बाबा के दरबार में हाजिरी देने घर से निकल पड़ते हैं. राकेश मोहंती ने भगवान भोलेनाथ से हर किसी की मनोकामना पूर्ण करने एवं क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि के कामना की प्रार्थना की. इस मौके पर राजकुमार मिश्रा, राजेश सिंह, प्रकाश मिश्रा, रोहित लोधा, माधव झुनझुनवाला, रितेश पांडे, श्याम मिश्रा, राजकुमार सिंह, जगन्नाथ बारीक, राकेश ममता, रोहित महतो, गौतम शर्मा, मुन्ना महतो, अंगद सिंह, संजीव मांडी, मानू मिश्रा, साहेब दास, आनंद सिंह, मनीष कुमार, मिथुन दास आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed