Advertisements
Spread the love

सांसद संजय सेठ ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा प्रयाग महतो का निधन संगठन के साथ-साथ मेरे लिए अपूर्णीय क्षति…

चांडिल (परमेश्वर साव )  : रांची के सांसद संजय सेठ ने कुकड़ू प्रखण्ड के सांसद प्रतिनिधि प्रयाग महतो के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। सांसद सेठ ने कहा दिवंगत प्रयाग महतो पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। हमेशा समाजसेवा और पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते थे। श्री सेठ ने कहा ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ता का आकस्मिक चले जाना संगठन के साथ ही साथ वे अपने लिए अपूरणीय क्षति बताया है। वे भारतीय संसदीय दल के साथ ब्राजील में होने के कारण दिवंगत प्रयाग महतो के अंत्यशिष्ट पे नहीं पहुंचे। मौके पर श्री सेठ ने कहा ” मेरी संवेदना परिवार के साथ है उनके परिवार को हर संभव मदद कर सकूं यह मेरा प्रयास होगा ईश्वर उनके आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें यह ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ”

Advertisements

बता दें कि परिजनों द्वारा बीते रात टीएमएच अस्पताल से प्रयाग महतो को घर वापस लाया गया था। बुधवार को अहले सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से ईचागढ़ विधानसभा के राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है ।

You missed