Advertisements
Spread the love

विहिप ने अंकित के हत्यारे की फंसी की मांग की …..

चाण्डिल ( सुदेश कुमार) । दुमका की अंकिता सिंह की पैट्रोल डालकर हत्या किये जाने के बाद झारखंड के सभी जिलों में कैंडल मार्च और सड़क पर प्रर्दशन शुरू हो गया है । वही इस मामले में हिन्दु संगठन विहिप ने सरायकेला के चाण्डिल में रैली निकाल कर प्रर्दशन किया । वही विहिप जिला कोषाध्यक्ष संजय चौधरी ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी शाहरुख हुसेन को फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा देने की मांग रखी है ,, उन्होंने कहा की ऐसी घटना का समाज में कोई स्थान नहीं है आरोपी शाहरुख के अलावा जिसने भी उक्त कृत्य में उसका साथ दिया है उसे भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये, ये सुनोयोजीत घटना है और इससे पहले भी कई अन्य घटनाएं भी घटित हई है इस पर समाज के हर वर्ग को सोचने की जरुरत है श्री चौधरी ने कहा की अंकिता सिंह की हत्या नारियों कि अस्मिता को शर्मसार करने वाली घटना है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है

Advertisements

You missed