Spread the love

कुकडू प्रखंड के लोगों ने आजसू का दामन थामा

आजसू आज संघर्ष कर रही और आने वाले समय में नेतृत्व करेगी : हरेलाल महतो

चांडिल (Bidhyut Mahato) कुकडू प्रखंड के सिरुम में न्यू स्टूडेंट क्लब की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो शामिल हुए। इस अवसर पर सिरुम गांव के दो दर्जन युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं को आजसू नेता हरेलाल महतो ने पार्टी का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। आजसू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजीव कुम्हार, दिनेश महतो, धरनी महतो, दुर्गाचरण महतो, प्रवीण महतो, सुमन कुम्हार, सचिन महतो, बुद्धेश्वर महतो, प्रद्युमन कुम्हार, भगीरथ कुमार, प्रकाश महतो, सत्यजीत महतो, सुजल सिंह, कार्तिक महतो, परशुराम महतो, प्रभात महतो, गुरुपद महतो, निखिल महतो, आकाश महतो, पुकु महतो, प्रकाश चन्द्र महतो आदि शामिल थे।

Advertisements
Advertisements

चांडिल प्रखंड के चिलगु प्रधान कार्यालय में कुकडू प्रखंड के बड़ालापांग गांव के टोला बुधुडीह से आए दर्जनभर लोगों आजसू का सदस्यता ग्रहण किया। नए सदस्यों का आजसू नेता हरेलाल महतो ने स्वागत किया। चिलगु प्रधान कार्यालय में निवास महतो, राजकिशोर महतो, नगेन महतो, धनंजय महतो, अभिमन्यु महतो, सुदर्शन महतो, बैकण्ठ महतो आदि ने सदस्यता ग्रहण किया।

सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने आजसू पार्टी के भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं, पार्टी के विचारों के साथ चलकर जनता की सेवा करने का अपील किया। हरेलाल महतो ने कहा कि वर्तमान समय में आजसू पार्टी संघर्ष कर रही हैं। सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ तथा झारखंड के जनमुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। आने वाले समय में आजसू पार्टी राज्य का नेतृत्व करेगी।

Advertisements

You missed