Spread the love

विधायक ने किया 20 सूत्री प्रखंड कमेटी का स्वागत

CHANDIL  :  ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के नीमडीह, कुकड़ू व चांडिल प्रखंड के 20 सूत्री प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों को रविवार कदमा उलियान स्थित आवासीय कार्यालय में विधायक सविता महतो ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कहा जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे निष्ठा पूर्वक पालन करें और अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र में जो भी समस्या सामने आती है उसे अविलंब निष्पादन करने का काम करें।

उन्होंने कहा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के समस्या होने पर मुझे अभिलंब समस्या से अवगत कराएं। इस दौरान निमडीह प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वही निमडीह प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष हरे कृष्ण सिंह सरदार, उपाध्यक्ष नीलकमल महतो, चांडिल के अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, उपाध्यक्ष समर भुईया, कुकड़ू के अध्यक्ष शक्तिपोदो महतो, दिनेश महतो का स्वागत विधायक ने किया। मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, संकर सिंह, कित्तीवास महतो, धीरेन महतो, अरुण कुमार महतो आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित

Advertisements

You missed