सबर जाति के विकास को लेकर समाजिक शिक्षित प्रबुध नागरिकों के साथ विधायक ने बैठक किया…
चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह
Advertisements

Advertisements

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित विधायक कार्यालय में बुधवार को आदिम जनजाति सबर – बिरहोर के प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक विधायक समीर मोहंती के साथ हुई. इस बैठक में सबर समाज के शिक्षित युवा एवं प्रबुध जन शामिल हुए. इस दौरान समाज के उत्थान, विकास, शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और रोजगार से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई.
साथ ही जल्द आदिम जनजाति का बहरागोड़ा विधानसभा स्तर पर इन्ही विषयों को लेकर एक सम्मेलन का आयोजन करने की तैयारी शुरू करने के लिए प्रतिनिधिमंडल को निर्देश दिया गया. इस मौके पर आदिम जनजाति सबर समाज की जिला अध्यक्षा सह समाजसेविका रानी सबरीन, सचिव उमा पद सबर, समाज के शिक्षाविद्द् सह सेवनिर्वित शिक्षक लोबिन सबर, मनसा सबर, नकुल सबर, बंकिम सबर, चुना सबर, विनोद सबर, कालाचान्द सबर आदि उपस्थित थे.

