Advertisements
Spread the love

झॉलीवुड के सुपर स्टार बंटी सिंह को ओम लायक ने श्रद्धा सुमन श्रद्धांजली दी…..

Advertisements

सरायकेला चाण्डिल (सुदेश कुमार) झारखण्ड के कला प्रेमियों के लिए बहुत ही दुःखद खबर है कि .झारखंड के कला संस्कृति को एक पहचान देने वाले कलाकार बंटी सिंह हमारे बीच नहीं रहें. महज 35 वर्ष की आयु में उनका अकास्मिक निधन से.उनके चाहने वालों को सदमा लगा है. बंटी सिंह झॉलीवुड के बतौर डांसर थे उन्होंने झारखण्ड फिल्म को 20 सालों का समय दिया है.


चाण्डिल के चिल्गु पंचायत के भुईयाडीह स्थित जिला परिषद् ओम लायक के कार्यालय में झारखण्ड के सुपर स्टार सह नागपुरी स्टार बंटी सिंह को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजली दिये और उनके आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रर्थना किये । वही ओम लायक ने कहा की झारखण्ड के कला प्रेमियों के लिये बंटी सिंह उभरते कलाकारों का गोर्ड फादर थें और झारखंड में नागपुरी की पहचान दी । इस मौके पर सुनील मार्डी,आकाश दास, राजेश कर्मकार,धनंजय महतो,साधु चरण महतो,उदय शंकर सिंह,त्रिलोचन महतो, शिव शंकर लायेक,तारापदो सिंह,संतोष लायेक, रंजीत सोरेन, प्रभाकर मंडल,राजा आदि उपस्थित थे