Advertisements
Spread the love

रितेश कुमार बने तिरूलडीह थाना के थाना प्रभारी…

चांडिल (बिधुत महतो) सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह थाना में शुक्रवार को नए थाना प्रभारी के रूप में रितेश कुमार अपना योगदान दिया। तिरूलडीह थाना प्रभारी राकेश मुंडा के विभागीय प्रशिक्षण में जाने के बाद नये थाना प्रभारी के रूप में सरायकेला खरसावां के एसपी आनंद प्रकाश ने प्रशिक्षु एस आई रितेश कुमार को थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। तिरूलडीह थाना में योगदान करने के बाद नये थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि आम जनों का सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सबसे प्राथमिकता होगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गस्ती किया जाएगा। किसी भी घटना या संदिग्ध मामले में सुचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों के लिए हमेशा उपलब्ध रहकर कार्य करूंगा। श्री कुमार ने बताया कि थाना संबंधित जो भी कार्य होगा जनता उनसे प्रत्यक्ष रूप से मिले उसका सत प्रतिशत समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गलत व मनगढ़ंत मामलों में जांच कर दोषी पाए जाने पर ही करवाई किया जायेगा।

You missed