Advertisements
Spread the love

NH33 कांदरबेड़ा चौक पर  अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर हुई पलटी…

चाण्डिल (कल्याण पात्रा) :  चांडिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे कांदरबेड़ा चौक पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी हैं।बताया जा रहा है कि कार में कुल सात लोग सवार होकर उड़ीसा से उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जा रहे थे। इस दौरान कांदरबेड़ा चौक पर मुड़ने के समय अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई और सड़क के बाएं तरफ जाकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण ही अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार को सीधा किया। वहीं मौके पर घटनास्थल पहुंच कर चांडिल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है।

Advertisements

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं सात लोग :

कार में सवार सभी सात लोग उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ का निवासी हैं जो ओडिशा से लौट रहे थे। ओडिशा से जमशेदपुर होकर उत्तर प्रदेश जा रहा था कि इसी दौरान चांडिल के कांदरबेड़ा में दुर्घटना का शिकार हो गया। चालक अंशु कुमार सरोज ने बताया कि वे सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों में जादू-प्रदर्शन करते हैं। जादू खेल दिखाकर अपना रोजी रोटी कमाते है।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर