Advertisements
Spread the love

हड़ताली स्वास्थ्य सहियाओं ने जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल को सौंपा ज्ञापन…

सरायकेला Sanjay । बीते 23 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही स्वास्थ्य सहियाओं ने जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा काफी कम प्रोत्साहन राशि में स्वास्थ्य सहियाओं से काफी अधिक काम करवाया जा रहा है। जिसमें इमरजेंसी के तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवा दिलवाने के लिए दिन या रात कभी भी उन्हें जाना पड़ता है। इतनी कम राशि में परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। और कर्ज के तले डूबते जा रहे हैं। उन्होंने हड़ताल के कारण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हो रही परेशानी के प्रति क्षमा भी मांगी है। इस अवसर पर हड़ताली स्वास्थ्य सहियाओं में सुनीता बेज, सरिता देवी, कल्पना महतो, मेनका देवी, प्रतिमा दास सहित अन्य सभी स्वास्थ्य सहियाएं मौजूद रहे।

Advertisements

You missed