
सुखराम हेम्ब्रम के कार्य से प्रभावित होकर कई लोगो ने स्वच्छ चांडिल स्वस्थ्य चांडिल का थामा दामन..
ईचागढ में महिला डिग्री कालेज बने इस विषय पर कोई भी विधायक ने गंभीरता से नहीं लिया : सुखराम हेम्ब्रम
चांडिल (कल्याण पात्रा) : चांडिल स्थित राहुल पैलेस सभागार में रविवार को स्वच्छ चांडिल स्वस्थ्य चांडिल के बैनर तले सामाजिक संस्था के संस्थापक सुखराम हेम्ब्रम की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छ चांडिल स्वस्थ्य चांडिल के संस्थापक सुखराम हेम्ब्रम की सामाजिक कार्य से प्रभावित होकर भाजपा व आजसू पार्टी व अन्य दलों के लोगों ने सामाजिक संस्था स्वच्छ चांडिल व स्वच्छ चांडिल का दामन थामकर सामाजिक कार्य अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया।


जिसमें खगेन मुदी आजसू पार्टी,निखिल चन्द्र महतो बुथ अध्यक्ष भाजपा,भक्तरंजन मंडल महामंत्री भाजपा कल्याण सिंह भाजपा धारण सिंह भाजपा ने पार्टी के अलावा 37लोगों ने स्वच्छ चांडिल स्वस्थ्य चांडिल सामाजिक संस्था का दामन थामा। इचागढ़ विधानसभा में पहली बार कई राजनीतिक दलों को छोड़कर सामाजिक संस्था में दामन थामकर लोगों ने सामाजिक सेवा का दायित्व लिया।सामाजिक संस्था स्वच्छ चांडिल स्वस्थ्य चांडिल के संस्थापक सुखराम हेम्ब्रम ने सभी को फुलमाला पहनाकर व गमछा देकर संस्था में शामिल कराया।सभा को संबोधित करते हुए संस्थापक सुखराम हेम्ब्रम ने कहा झारखंड बनकर 23वर्ष बीत गए।
इचागढ़ विधानसभा जनता ने कई लोगों को विधायक बनाया ओर मंत्री भी बने इसके बावजूद भी इचागढ़ विधानसभा का समुचित विकास नहीं हुआ। यहां के लोगों को अच्छी शिक्षा अच्छी अस्पताल तक नसीब नहीं हुआ। इतने बड़े जनसंख्या वाले चांडिल अनुमंडल में सिर्फ एक मात्र डिग्री कालेज सिंहभूम कालेज चांडिल है।
जो छात्रो की संख्या अधिक होने के कारण चांडिल अनुमंडल के छात्र का भी सिंहभूम कालेज में दाखिला नहीं हो पाता है।ईचागढ के जनता की वर्षो पुरी मांग है कि ईचागढ में महिला डिग्री कालेज की स्थापना हो।जो भी विधायक बने इस विषय को किसी भी विधायक ने गंभीरता से नहीं लिया।जिसके कारण ईचागढ के जनता ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।मौके पर हाड़ीराम सोरेन,भास्कर टुडू,राजेन टुडू आदि मौजूद थे।
Related posts:

