Advertisements
Spread the love

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण; पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की अंतिम रूप रेखा पर की चर्चा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने काशी साहू कॉलेज सरायकेला का निरीक्षण कर कार्यक्रम की अंतिम तैयारियां के मद्देजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सौंपी गई जिम्मेदारियों को ससमय पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वहीं कार्यक्रम में लोगो के सहयोग हेतू विशेष हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य जाँच केंद्र तथा आधार केंद्र का स्टॉल लगाने तथा सभी स्टॉल में सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति तथा पर्याप्त संख्या में आवेदन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल गिरजा शंकर महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, DPM JSLPS एवं सभी BDO/CO अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed