Advertisements
Spread the love

करण महतो हत्या काण्ड के फरार मुख्य आरोपी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष खगेन महतो के घर पर पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया, अप्रैल माह से फरार है खगेन महतो….

चांडिल (कल्याण पात्रा) रावतारा निवासी करण महतो हत्या काण्ड के मुख्य आरोपी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष खगेन महतो के लेंगडीह स्थित मकान में चांडिल थाना की पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया है. थाना प्रभारी वरूण यादव ने पुलिस बल के साथ डुगडुगी बजाते हुए खगेन महतो के मकान तक पहुंचे और लोगों की उपस्थिति में इस्तेहार चिपकाया ।

Advertisements

बताया की करण महतो हत्या के आरोपी नामजद अभियुक्त खगेन महतो लंबे समय से फरार है जिससे लेकर खगेन महतो के मकान में पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया है. विदित हो कि चांडिल थाना क्षेत्र के रावताड़ा निवासी 19 वर्षीय छात्र करण महतो की हत्या के मुख्य आरोपी खगेन महतो को मृतक के परिजनों ने उसे नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के मामले में खगेन महतो अप्रैल माह से फरार चल रहे हैं. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है, लेकिन अबतक सफल नहीं रही है. कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने अभियुक्त के घर पर इस्तेहार चिपकाया है.

करण महतो को योजना बना कर की गई थी हत्या

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह के समीप बीते छह मार्च की सुबह को रावताड़ा निवासी 19 वर्षीय करण महतो की लाश पुलिस को मिली थी. वही तत्काल जांच के दौरान करण महतो की सड़क दुर्घटना में मौत बता जा रहा था । लेकिन मृतक के परिजन इसे संदिग्ध बता रहे थे. मृतक के परिजन पुलिस से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था. बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर युवक की लाश मिली थी उससे कुछ दूर खेत के अंदर खून के धब्बे भी मिले थे. मृतक के परिजन इसे दुर्घटना नहीं बल्कि योजनाबद्ध हत्या बताया है. इसी मामले पर पुलिस ने खगेन महतो के बेटे मुकेश महतो को जुलाई माह में कोलकाता से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. हत्या के इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण थाना गेट जाम करने के साथ चुनाव बहिष्कार करने की भी चेतावनी दे चुके थे. ।