Advertisements
Spread the love

आगामी 12 नवम्बर को आयोजित तीन दिवसीय 28वां श्री श्याम जन्मोत्सव को लेकर तैयारी वैठक, महोत्सव मे विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध भजन कलाकार होगें शामिल….

 

चांडिल: (सुदेश कुमार)  28वां श्री श्याम जन्म महोत्सव को लेकर श्याम मंदिर चांडिल मे श्री श्याम कला भवन के सह संयोजक दुर्गा चौधरी की अध्यक्षता मे बैठक किया गया बैठक मे आगामी 12 नवम्बर से होने वाले तीन दिवसीय 28वां श्री श्याम जन्मोत्सव को लेकर विचार-विमर्श किया गया और महोत्सव मे होने वाले भजन संध्या के लिए दिल्ली, जयपुर, कोलकात्ता,मुम्बई से प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया जाएगा

Advertisements

इसके अलावा दिल्ली के प्रसिद्ध नृत्य नाटिका टीम को भी आमंत्रित किया जाएगा कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा, इसके पूर्व एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर मे भजन गायक रवि शर्मा ने कई भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए

जिसमें सभी श्याम प्रेमी भावविभोर होकर बाबा श्याम का जयकारा लगाने लगे एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम का फ़ूलों से भव्य शृंगार किया गया एवं भोग लगाया गया बैठक मे मुख्य रूप से राजीव साव, दुर्गा चौधरी, पवन जालान, मोंटी चौधरी जानी बगडीया, अश्विनी शर्मा, नीलकमल जालान,रोहित चौधरी, बिकास रूंगटा आलोक चौधरी डिमपी पसारी,पप्पु सुलतानीया, अरुण रूंगटा हेमंत चौधरी, हरीश सुलतानीया, नेकां पाल, सहित काफी संख्या मे श्याम प्रेमी उपस्थित थे

You missed