Advertisements

जिप सदस्य ओम प्रकाश लायेक ने श्राद्धकर्म में शामिल होकर
परिवारों को दिया सुखा राशन….
सरायकेला। चांडिल अनुमंडल के जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायेक चांडिल प्रखंड अंतर्गत रुदिया पंचायत के चालोकबेड़ा में स्वर्गीय नील माधव सिंह सरदार के श्राद्धकर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि दिए। इसके साथ ही कटिया में स्वर्गीय हरिपदो सिंह सरदार के श्राद्धकर्म में भी शामिल होकर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से मौन प्रार्थना किए।
Advertisements

इस मौके पर दोनों ही शोक संतप्त परिवार को सुख राशन देकर सहयोग प्रदान किए। मौके पर जगदीश सरदार, उदय गौड़, अशोक लायेक, रविंद्र सिंह सरदार एवं भीष्मा देव सरदार सहित अन्य उपस्थित रहे।

