
Chandil के नीमडीह थाना क्षेत्र निवासी श्याम गोप को हाथी ने
कुचल कर मारा, वन विभाग पर ग्रामीणों में आक्रोश….
Chandil (कल्याण पात्रा) : सरायकेला खरसावां जिला नीमडीह थाना क्षेत्र हूटु गांव के निवासी श्याम गोप( 60 वर्षीय) को हाथी ने कुचल कर मार डाला ।हाथी भोजन की तलाश में गांव पहुंचे थे ।

इस घटना के बाद चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया था। बताया जाता है कि हाथी भोजन की तलाश में जंगल छोड़कर गांव में प्रवेश कर जाते हैं जिससे ग्रामीणों को वन विभाग द्वारा गजराज के आगमन का सूचना नहीं दिया जाता जिससे ग्रामीणों आपने परिवार को सुरक्षित नहीं रख पाते। चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी की लाफरवाही के कारण श्याम गोप की जान गयी जानकारी उपलब्ध कराया जाता तो उक्त व्यक्ति की जान बच जाती। पश्चिम बंगाल के अपेक्षा झारखंड राज्य में हाथी की आगमन की सूचना नही दिया जाता । बंगाल सरकार और प्रशासन दोनो मिलकर अगर माइक से लोगों को सूचित करते कि आज इन गांवों में हाथी का प्रवेश हो रहा है और दूसरी गांव की तरफ रुख कर चुके हैं। ग्रामीण साबधान र्हें ओर घर से बाहर न निकले जिसे ग्रामीण सचेत रहते तो यह।हदसा नही होती ।

