रफ्तार की कहर ने ली युवक की जान…
चांडिल:कल्याण पात्रा
Advertisements

Advertisements

चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा – रांची नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार की दुर्घटना में चार युवक की मौके पर ही मौत हो गई हैं। चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी के समीप जमशेदपुर की ओर से कांदरबेड़ा चौक की ओर जा रही थी।
इस दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और रोड़ किनारे खड़ी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी है। दुर्घटना में चारों युवक कार के अंदर ही फंस कर रह गए और उनकी चारों की मौत हो गई हैं। चारों युवक जमशेदपुर के रहने वाले हैं। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। क्रेन की मदद से चारों युवक के शव बाहर निकाला गया।
Related posts:

