Spread the love

एनएच 33 पर दिखी बाइकर्स के रफ्तार का कहर, पहुंचा मौत के गाल के करीब,दोनों स्थिति नाजुक…

चांडिल (परमेश्वर साव) : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत फदलोगोड़ में एनएच 33 पर स्थित टाटा हाइवे होटल के समीप रात को लगभग 8-8:30 बजे बुलेट पर सवार दो यूवक काले रंग की मवेशी सा टकरा गया। बुलेट पर सवार दोनों यूवक चांडिल से जमशेदपुर की ओर जा रहा था तभी काले रंग की मवेशी एकाएक वाहन के आगे आ जाने से वे अनियंत्रि होकर सड़क पर गिर पड़े।

वाहन की रफ्तार अत्यधिक तेज होने के कारण बुलेट पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल हुए दोनो युवकों की पहचान कुणाल और हर्ष के रूप में की गई जो जमशेदपुर के साकची का रहने वाला है। सूचना पाकर चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को तत्काल ईलाज के लिए पुलिस वाहन से ही टीएमएच असपताल पहुंचाया। दोनों घायलों का ईलाज टीएमएच के आईसीयू वॉर्ड में चल रहा है जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Advertisements

You missed