Spread the love

विभिन्न दलों के युवाओं ने थामा आजसू का दामन….

 

चांडिल (विद्युत महतो) ईचागढ़ प्रखंड आजसू उपाध्यक्ष पिंटू महतो के नेतृत्व में विभिन्न दलों के दर्जनभर युवाओं ने आजसू का दामन थामा। बुधवार को चांडिल प्रखंड के चिलगु स्थित विधानसभा स्तरीय प्रधान कार्यालय में सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी का स्वागत किया। हरेलाल महतो ने पार्टी का अंगवस्त्र और फूल माला पहनाकर स्वागत किया और आजसू के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का अपील किए।

Advertisements

इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू पार्टी में आने वाले सभी सदस्यों का स्वागत है लेकिन संगठन के दायित्व को निर्वहन करना आवश्यक है। यदि केवल पद लेने के लिए आजसू में आएंगे तो समाज का विकास संभव नहीं हो सकता है। संगठन के रहकर समाज के भलाई में काम करें, संगठन के मजबूती के लिए काम करें। हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू ने हमेशा युवाओं के हक अधिकार बात की है, युवाओं के संघर्ष में साथ दिया है। आजसू आने वाले समय में युवाओं के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए जल्द ही अनेकों कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही हैं। इस मौके पर चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, पिंटू महतो, आजसू छात्र संघ जिलाध्यक्ष धर्मराज प्रधान, मनोरंजन महतो, सुनील प्रमाणिक, सुमित कुमार, सत्यदेव प्रमाणिक, विभीषण लायक, मनोज मंडल, सचिन सिंह मुंडा, नीलकमल सिंह मुंडा आदि मौजूद थे।

Advertisements

You missed