Advertisements
Spread the love

खिजरी विधायक राजेश कच्छप को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Advertisements

राँची । आज खिजरी विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उप नेता श्री राजेश कच्छप के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में एक सौहार्द्रपूर्ण मुलाकात हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री के साथ गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। दोनों ने विधायक राजेश कच्छप को दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें स्नेहपूर्वक बधाई दी।

इस सौजन्य मुलाकात में झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और सहयोगात्मक नेतृत्व की झलक देखने को मिली।