Spread the love

मदर टेरेसा विद्यालय के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रभात फेरी निकाला…

सिंदरी सरदार हरेंद्र सिंह:

Advertisements
Advertisements

आज दिनांक 12. 01. 2024 को मदर टेरेसा उच्च विद्यालय सिंदरी के वरिष्ठ इकाई में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक उमेश सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें सर्वप्रथम श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। प्राचार्य श्री राधेश्याम प्रसाद ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के विषय में ज्ञानवर्धक बातें बताई तथा उनके बताये गए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के शिक्षक उमेश सिन्हा,रूपक कुमार ठाकुर, हरेंद्र प्रसाद, उत्तम गोराई ने भी बच्चों के बीच स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया तथा निकटस्थ प्रभात फेरी भी निकाला।

You missed