Advertisements
Spread the love

हरातू शिव मंदिर में संस्कार यात्रा मंच के तत्वावधान में बाल भोज व विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik….✍️

नामकुम(राँची) । हरातू शिव मंदिर परिसर में संस्कार यात्रा मंच के तत्वावधान में बाल भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एक्यूप्रेशर परिषद, झारखंड शाखा के सचिव डॉ. मधुसूदन पांडे ने किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि आज समाज, गांव और देश को संस्कारों की सबसे अधिक आवश्यकता है। वर्तमान समय में बच्चे संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे में उन्हें संस्कार पथ पर लाना आवश्यक है। इस दिशा में हरातू शिव मंदिर एवं संस्कार यात्रा मंच द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, खेलकूद, निबंध तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके उपरांत बाल भोज प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिलवे पंचायत की मुखिया  नूतन पहनना ने किया। चित्रकला प्रतियोगिता में निर्मल महतो, कोमल महतो, अनुष्का कुमारी, प्रिया, अंकित, श्रिया सफल रहे।
निबंध प्रतियोगिता में धीरज, कुंदन, अंकित, रिया, प्रिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिता में अनन्या, मनीष, रोनित विजेता रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में निशा, आदित्य, ऋषि, सोनू, अक्षिता, आकांक्षा, सोनम, कुंती देवी, राजेश्वरी, प्रिंस, मयंक कुमार एवं दिव्यांशी सफल रहे। सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु मुंडा, अरविंद महतो, सिंधु महतो, गर्ल हरी उरांव, राजेश कुमार दास, रीमा देवी, भोलानाथ ठाकुर, धनराज, गुड कुमार एवं अनीता देवी का विशेष योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन पंडित अखिल पाठक द्वारा किया गया।

You missed