Advertisements
Spread the love

चौका : सेवा सर्वोपरि समिति व रेडक्रॉस सोसायटी सरायकेला खरसावां के तत्वावधान में चांडिल प्रखंड के चौका उच्च विद्यालय में रविवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 34 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर रांची रिम्स ब्लड बैंक के सौजन्य से आयोजित की गई। शिविर का रेड क्रॉस सोसायटी के सरायकेला खरसावां जिला सचिव कैप्टन डी डी चटर्जी, डीएसपी संजय कुमार सिंह, समाजसेवी खगेन महतो , हिकिम चंद्र महतो ,समिति के डॉ चंद्रमोहन गोराई , सनातन गोराई,मानवाधिकार संघ के दिनेश कीनू, स्वपन महतो,मोहिनी मोहन महतो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया गया। समिति के संरक्षक सनातन गोराई ने बताया कि रक्तदान जीवनदान है । आज के शिविर में कुल 54 डोनर का पंजीकरण हुआ था , जिसमे 34 डोनर ही डोनेट कर सके । शिविर को सफल बनाने में समाजसेवी,खगेन महतो, हिकिम चंद्र महतो, चंद्रमोहन गोराई, सनातन गोराई,मोहिनी मोहन महतो,आशीष सिंह,अभिषेक साव,दीपांकर सिंह,दिवाकर सिंह, स्वपन कुमार महतो, जयदेव चटर्जी,देबू घोष आदि उपस्थित थे

Advertisements

You missed