Advertisements
Spread the love

ट्रक और साईकिल में टक्कर, साईकिल चालक गंभीर स्प से घायक….

चाकुलिया: (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया बेंद मुख्य सड़क में कांकरीशोल गांव के समीप शनिवार को मुर्गी दाना लदे मिनी ट्रक के टक्कर से किशोरीपुर गांव निवासी मोहन राज (64) साइकिल से गिरकर घायल हो गया और ट्रक खेत पर जा घुसी. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मोहन राज पुरनापानी स्थित साबुन फैक्ट्री से काम कर घर जा रहा था. इस क्रम में पूछे से आ रही मुर्गी दाना लदा वाहन संख्या जेएच 05 बीएफ 6644 साइकिल को टक्कर मार दी

जिससे मोहन राज अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में गिर गया और दाना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया. ट्रक के चालक को भागते देख आनन फानन में स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेर लिया. ने इस टक्कर से साइकिल सवार मोहन राज को छाती में अंदरूनी चोट आई है.

घटना की सूचना पाकर झामुमो युवा नेता शुभदीप दास घटना स्थल पर पहुंचकर निजी वाहन से घायल मोहन राज को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉ संपा मन्ना घोष ने इलाज किया. घटना के संबंध में वाहन चालक सोलमन हांसदा ने बताया की वह घाटशिला से मुर्गी दाना लेकर चाकुलिया आया था. घटना की सूचना पाकर एसआई राम लखन यादव घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और ड्राइवर समेत मुर्गी दाना लदा वाहन को जप्त कर घटना की पूछताछ करने में जुटी है.

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा